BKUअध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा भवन में हल्ला बोल, गुस्साएं किसानो ने रखी मांग !

Spread the love

उत्तराखंड: 23 अगस्त 2025, शनिवार को देहरादून । भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा का ऊर्जा  भवन देहरादून में प्रर्दशन गुरुवार को ऊर्जा भवन देहरादून में घेराव कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च के जरिए ऊर्जा भवन के लिए एकत्र हुए।इसमें हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में किसान देहरादून आगमन के लिए पहुंचे। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वहीं पर व्यवस्था की गई। वही जिसमें किसानो की मांग है कि किसान स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध कर रहे हैं। जबकि अन्य प्रदेशों की तरह कृषि ट्यूबवेल की बिजली माफ करने के अलावा गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की किसानों की प्रमुख मांगें हैं।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानो ने उर्जा भवन कुच किया। जिसमें स्मार्ट मीटर अथॉरिटी के सीईओ से वार्ता के लिए किसानो को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। जिस पर अध्यक्ष सोमनाथ व प्रवक्ता अरूण शर्मा की पुलिस से तिखि नोक झोक हुई। किसानो का कहना है ऊर्जा विभाग के आला अधिकारीयों से वार्तालाप कर स्मार्ट मीटर की धांधली रोकी जाए।

साथ ही  देहरादून मे ऊर्जा भवन पर भाकियू (WF) का धरना , बहादराबाद मे गुरुवार क़ो किसानो पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा एवं राष्ट्रीय टीम ने कर रखा है धरना प्रदर्शन का एलान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.