उत्तराखंड: 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने 9ः00 बजे 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया! वही जिसमें राष्ट्रीय पर्व को किसान भाईयो ने धूमधाम एवं अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण के साथ तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के पश्चात उन्होने देश के वीर शहीदों को नमन किया।
उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सच्ची आज़ादी देश के प्रति सजगता और कर्मठता में निहित हैए अतः हमें सदैव राष्ट्रहित में तत्पर रहना चाहिए। साथ ही भारतीय किसान यूनियन वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने सभी किसान भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि हमें अपने दायित्वों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा। आइए, हम ईमानदारी, दक्षता और नवाचार की भावना के साथ काम करें। ताकि हम अपने महान राष्ट्र के सपनों को साकार कर सकें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राजीव सचदेवा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भवानी सिंह यादव चिरंजीवी लिटिल आदि किसान नेता मौजूद थे। जय हिंद