UP में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दून जिला प्रशासन अलर्ट..!
उत्तराखण्ड: 14 अगस्त 2025 बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने और समन्वित रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एवियन इन्फ्लूएंजा, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है, एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल सकती है, हालांकि यह दुर्लभ है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीएमओ डा0 मुकेश कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ एससी जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।