सुशासन की दिशा में ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’ यह अच्छा प्रयास!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से गुरूवार को  देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड सीएम आवास  कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियो गीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। वही इस दौरान सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कार्रवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास  गीत के माध्यम से किया गया है।

 इस अवसर पर इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख एवं जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक   भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। वही इस दौरान इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार  ओम तरोनी तथा सुश्री उर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है तथा संगीत  विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल  पी0सी0 ध्यानी,  ललित जोशी,  राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.