डालनवाला: क्षेत्र में अपने साथी के सिर पर हथौडा मारकर हत्या

Spread the love
उत्तराखंड: 05 जुलाई 2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित करनपुर, थाना डालनवाला: क्षेत्र में   04-07-25 को थाना डालनवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि परेड ग्राउण्ड के पास एक व्यक्ति द्वारा स्कूटी पर जाते समय स्कूटी चला रहे व्यक्ति के सर पर पीछे से हथौडे से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल भिजवाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वही इस  घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई राहुल साहु द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त शिबरन द्वारा बताया गया कि मृतक संतोष साहु तथा अभियुक्त दोनो आपस में दोस्त हैं। मृतक ठेली लगाने का कार्य करता था तथा अभियुक्त मिस्त्री का कार्य करता था। घटना से पूर्व किसी बात को लेकर दून क्लब के पास अभियुक्त का मृतक से विवाद हो गया था तथा दोनो के बीच हाथापाई हो गयी। जिसमें मृतक के भाई द्वारा बीच-बचाव कर दोनो को अलग किया।
इस बीच-बचाव के दौरान मृतक के भाई के कडे से अभियुक्त की चेहरे पर हल्की चोट आ गई। जिस पर मृतक उसे अपनी स्कूटी से उपचार हेतु अस्पताल ले जाने लगा। थोडी ही दूर जाने पर अभियुक्त द्वारा अपने पास रखे हथौडे से मृतक के सर पर जोरदार प्रहार किया गया। जिससे वो मृतक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.