UCC

मनुष्य निमित मात्र है करने वाला परम पिता परमेश्वर : धस्माना

Spread the love

उत्तराखण्ड : 10 जून 2025 ,पौड़ी (घिंडवाडा)। पौड़ी जनपद के कोट विकास खंड में प्रसिद्द डांडा का नागराजा मंदिर में वार्षिकोत्सव में मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सपरिवार पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना का मंदिर समिति की ओर से छेत्र के विकास में व घुंडवाड़ा में श्री नारायण दत्त तिवारी सरकार के कार्यकाल में पंपिंग योजना स्वीकृत करवा का पूरे छेत्र को पेयजल की समस्या से निजात दिलवाने के लिए छेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन व स्वागत किया गया। मंदिर समिति के संरक्षक श्री सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि वर्ष २००४ में जब मंदिर के वार्षिकोत्सव में श्री धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे तो उन्होंने मंदिर में संकल्प लिया था कि वे पूरे छेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल को दूर करने का प्रयास करेंगे और फिर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एन डी तिवारी के पास जा कर डांडा का नागराजा( घिंडवाडा )पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृत करवाई जिसके कारण आज पूरे छेत्र को भरपूर पेयजल मिल रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको इस सिद्ध पीठ का व इस क्षेत्र का जो संयोग से उनका ससुराल भी है सेवा करने का अवसर मिला। श्री धस्माना ने कहा कि हम किसी भी कार्य के निमित बनते हैं करने वाला केवल और केवल परम पिता परमेश्वर ही होता है किन्तु वो हमको किसी भी कार्य करने के लिए साधन बनाता है और यही प्रेरणा यहां के पेयजल की समस्या के समाधान के लिए भगवान डांडा का नागराजा ने हमें दी और उसके लिए निमित बना कर यह कार्य संपन्न कराया। श्री धस्माना ने कहा कि आज पूरे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य व अन्य मौलिक सुविधाओं का बुरा हाल है जिसके कारण पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है और पहाड़ के गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं। उन्होंने मंदिर समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर समिति ने अपने अथक प्रयास से पूरे घिंडवाड़ा छेत्र की तस्वीर बदल दी है और इस सिद्ध पीठ पर आने के लिए सड़क के कार्य को भी तेजी से करवाया जा रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि कथाव्यास स्वामी रसिक महाराज जैसे विद्वान वक्ताओं के आने से कार्यक्रम की भव्यता चार गुणा बढ़ जाती है। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्री धस्माना व उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर पिंकी धस्माना, श्रीमती विजय लक्ष्मी धस्माना, श्रीमती भावना धस्माना, श्रीमती उषा उनियाल व केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, किशोर सिंह नेगी व नगर पालिका पौड़ी अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी को शाल पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली, सचिव राजेंद्र प्रसाद बिजलवान, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट व संयोजक वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, श्रीमती हेमलता दुश्याल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.