AISNA ने पत्रकारों एवं समाचार पत्रों की समस्याओं को लेकर किया मंथन

Spread the love

उत्तराखंड: 17 अप्रैल 2025 गुरुवार को स्थान :GID रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड देहरादून में ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स ऐसिसोशिएन उत्तराखंड इकाई की बैठक आहूत की गई । इस बैठक की अध्यक्षता आइसना के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थिति हुए। बैठक का संचालन प्रदेश से सहसचिव अफरोज खां ने किया। इस बैठक में सूचना विभाग द्वारा समाचार पत्रों की सूचीबद्धता प्रक्रिया हेतु जिसमें प्रिंट मीडिया एवं न्यूज़ पोर्टल के संबंध में चर्चा एवं विचार मंथन किया । साथ ही सभी ने अपने समाचार पत्र से संबंधित एवं पोर्टल से संबंधित हेतु चर्चा एवं सुझाव प्रदान किए।

इस मौके पर आइसना उत्तराखंड प्रदेश इकाई के महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा कि आइसना एक परिवार है जहां आपसी प्रेम भाव के साथ सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव प्रयास रहा है कि पत्रकारों के हित की रक्षा करते हुए उन्हें निर्भीक पत्रकारिता के ऊंचे आयाम तक पहुंचाएं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है।  कहा कि जल्द ही संगठन का आगे ओर विस्तार किया जाएगा । साथ ही जल्द सूचना महानिदेशक उत्तराखंड से एक भेंट वार्ता कर पत्रकारों की समस्याओं एवं समाचार संबंधी कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर रवि अरोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष , सोमपाल सिंह महासचिव , सहसचिव अफरोज खां ,कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ,सलीम खान ,सविता थलवाल ,दीपा रानी महेश्वरी ,जावेद खान, बाबू हसन , अशोक रावत, अनिल आनंद ,प्रज्ञा सिंह आदि कई पत्रकार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.