डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी हमें प्रेरणा देता है : राज्यपाल

Spread the love

उत्तराखण्डः 15 अप्रैल . 2025, मंगलवार को देहरादून स्थित  राजभवन में  भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उत्तराखण्डः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के पुरोधा थे। उनका पूरा जीवन वंचित, दलित और शोषित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा।

साथ ही उन्होने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार और उनका जीवन-दर्शन आज भी हमें एक समरस, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.