सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

Spread the love

उत्तराखण्ड : 25 मार्च 2025 ,देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर कर मार दिया।

पुलिस के अनुसार महिला की बेटी बीमार चल रही थी। बेटी के बीमार होने के कारण महिला भी मानसिक अवसाद में थी। थाना पुलिस ने पति मुंतजिर की तहरीर पर उसकी पत्नी सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.