उत्तराखंड: 15 मार्च 2025 ,पिथौरागढ़। आज पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा एक तेजी से कार्रवाई करते हुए खोए हुए टैब (लगभग ₹35,000-40,000 कीमत) को मात्र 18 घंटों के भीतर बरामद कर लिया गया। जतिन कुमार पांडे, निवासी खडकिनी धारी धमौढ़, पिथौरागढ़ ने दिनांक 13.03.2025 को चौकी एचोली में सूचना दी कि उनका टैब गायब हो गया है। इस सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी श्री कमलेश जोशी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए का० गौरव सिंह बिष्ट के साथ टैब की खोज-बीन प्रारम्भ कर दी। ऐंचोली पुलिस ने अपनी कड़ी मेहनत और तत्परता से 18 घंटे के भीतर खोए हुए टैब को बरामद किया और इसे जतिन कुमार पांडे के सुपुर्द किया। टैब मिलने पर जतिन कुमार पांडे के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पिथौरागढ़ पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने पिथौरागढ़ पुलिस की सराहना की और उसकी तत्परता की सराहना की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.