गवर्नर ने 13-14 जनवरी पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं!

Spread the love

उत्तराखण्डः 12- Jan. 2025, रविवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड राजभवन में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर  राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराएं हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती हैं। यह पर्व हमारे जीवन में ऊर्जा, उल्लास और नई आशाओं का संचार करते हैं साथ ही हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को भी दर्शाते हैं। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इन पर्वों को हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं और समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.