दून में अवैध पशु का कटान कर फरार अभियुक्त की तलाश जारी!

Spread the love

उत्तराखण्डः 28-DEC. 2024, शनिवार को देहरादून स्थित  थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र में जानकारी के मुताबिक -27/12/2024 को स्थानीय लोगों द्वारा दूरभाष के माध्यम से थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन को सूचना दी की चाँचक पुल कच्ची सड़क नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध पशु का कटान कर है, जिस पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे, तो मौके से लाइट का सहारा लेकर अवैध कटान वाले व्यक्ति भाग गए।

वही इस मौके पर पशु का शव मिला जिस पर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर परीक्षण हेतु सैंपलिंग लेकर आवश्यक कार्यवाही की गयी, सैंपल को परीक्षण हेतु भेजा जाएगा।  इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे, इस दौरान  घटना के संबंध मे थाना क्लेमनटाउन पर पशु क्रूरता अधि0 व उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.