अटल जी की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्मरण किया।

Spread the love

उत्तराखण्डः 26-DEC. 2024, ब्रहस्पतिवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

वही इस मौके पर मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.