CS श्रीमती रतूड़ी ने दून में केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के सम्बन्ध में अधिकारीयों को निर्देश!

Spread the love
उत्तराखण्डः 26 NOV. 2024, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित सचिवालय  में उत्तराखण्ड शासन मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ, उत्तराखण्ड शासन में प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु,  एडीजी  ए पी अंशुमान, आईजी  के एस नगन्याल, सचिव  पंकज कुमार पाण्डेय,  दीपेन्द्र चौधरी, डा0 आर राजेश कुमार,  विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल  विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.