वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

Strict action against drunk driving and overloading drivers!

Spread the love

 गढ़वाल/उत्तराखण्डः13 NOV. 2024, बुधवार को  पौड़ी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

इस दौरान दिनांक12.11.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 08 वाहन चालकों (कोतवाली कोटद्वार -02, लैन्सडाउन-01,यातायात कोटद्वार-03 व कोतवाली श्रीनगर-02) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी । तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों (कोतवाली पौड़ी-02,कोटद्वार-01) के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.