डीएम ने धरातल पर त्वरित एक्शन, की कार्यप्रणाली को रखा कायम!

kumbh2
Spread the love

उत्तराखण्डः 22 अक्टूबर 2024, मंगलवार को देहरादून में जनपद  देहरादून डीएम  सविन बंसल ने मसूरी में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में जनमानस के नगर बस सेवा चलाने के अनुरोध पर चौथे ही दिन ही नगर पालिका परिषद की झड़ीपानी, बर्लोगंज, एकेडमी गेट बस सेवा शुरू कर दी। वहीं एक नई बस का क्रय आदेश जारी कर दिया है।

वही इस मौके पर  डीएम के निर्देश पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 4 गोल्फकार्ट के चार दिन में ही आदेश जारी कर दिया है। साथ ही  डीएम ने धरातल पर त्वरित एक्शन, की कार्यप्रणाली को कायम रखा है, डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मसूरी के प्रयास से बस सेवा सुचारू हो गई है।

वही  डीएम के निर्देश पर लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू हो गया है, वहीं यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश पर विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी कर दिए हैं।
टोल बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने  डीटीडीओ को किंग्रेग बिजली कनेक्शन, पेयजल कनेक्शन सुचारू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, वहीं शौचालय तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। जनपद  देहरादून  उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ओवर स्पीड नियंत्रण के लिए रम्बल स्टीप के लिए 11 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, तथा हाथी पांव में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई जिस पर कल तक मार्किंग कर ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.