कोरोनेशन में तीमरदार/माताएं रातभर जाग कर अपने बच्चों /मरीज की रक्षा कर रही, प्रबंधन चैन की नींद्रा में..!

navratri

उत्तराखण्डः 05 अक्टूबर 2024, शनिवार को  राजधानी /देहरादून स्थित  पं0 दीनदयाल उपाध्याय जिला  (कोरोनेशन) अस्पताल देहरादून में  चूहों और कॉकरोच से मरीजों का जीना बदहाल कर दिया है। रातभर मरीज और मरीज के तीमरदार चैन से आराम नहीं कर पा रहे हैं।

मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस जिला अस्पताल में बार बार स्वास्थ्य विभाग एवं डीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में खांमिया ही खामिया पाई जाती है। साथ ही डीएम के सख्त दिशा निर्देश के बावजूद भी यह जिला अस्पताल कोरोनेशन सुधरने का नाम नही ले रहा है। वही इसी अस्पताल के जनसंपर्क आधिकारी बने बैठे प्रमोद पंवार जिसे पीएमएस के कक्ष से बहार झाकने का भी वक्त नही मिलता साथ ही अपने आपको अस्पताल को किसी बड़े अधिकारी से कम नही समझता। वही कोरोनेशन अस्पताल के कुछ कर्मीयो ने बताया यह जनसंपर्क अधिकारी सिर्फ कागजो पर ही है। धरातल पर कभी नही देखा। वही जिसमें इस कोरोनेशन अस्पताल की नई बिल्डिंग परिसर के बहार पानी के नल के आगे सफाई कर्मी ने वार्डो में लगने वाले पौचछा धौ कर वही पानी के नल पर छोड़ देते है। देखी हमारे कैमरे की नजर से यह कैसे सुधरेगा यह कोरोनेशन अस्पताल जरा सोचिए ?

 वही इधर  देहरादून जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण किया।  वही इस निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं पाई गई तथा सफाई व्यवस्था में अपेक्षानुसार सुधार नही दिखा। वार्ड में लाईट खराब होने, हास्पिटल की छत पर कूड़ा पड़ा था, मौेक पर सफाई सुपरवाईजर देरी से पहुंचे। इस  निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्थाएं संतोषजनक नही पाई गई जिस अर्थदंड की कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहीं चूहों से अपने नवजात शिशु को उनकी माताएं रातभर जाग कर अपने बच्चों की रक्षा कर रही हैं।  वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने स्वास्थ मंत्री और सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ मंत्री के तमाम दावों की पोल खुल रही है। और हर दिनसरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल रही हैं।वही इस मौके पर देहरादून स्थित जिला  (कोरोनेशन) अस्पताल ने सरकार और स्वास्थ मंत्री के दावों की पोल खोल कर रख दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.