दून पुलिस ने हुड़दंग करने वाले को किया गिरफ्तार!

Spread the love

उत्तराखण्डः 28 अगस्त 2024, बुद्धवार को राजधानी /देहरादून में गत रात्रि को थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस को सूचना मिली की ग्राफिक एरा गेट नंबर 2 के पास स्विग्गी डिलीवरी बाय के साथ कुछ लड़के शराब के नशे में हो हल्ला एवं गाली गलौज कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।

वही इस दौरान  देहरादून पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु अभियुक्त आयुष, मोहित, यश नेगी और अधिक हो हल्ला करने लगे। वही इस  मौके पर शांति भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों आयुष पुत्र प्रकाश चंद निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 20 वर्ष, मोहित सिंह थापा पुत्र पदम सिंह थापा निवासी गेट नंबर 2 थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून, मूल पता खटीमा कंजाबाद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष व यश नेगी पुत्र दिलीप सिंह नेगी निवासी राघव बिहार प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS में गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.