एक वाहन और बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौके पर मौत!

Spread the love

उत्तर प्रद्रेश /उत्तराखण्डः 18 अगस्त 2024,प्राप्त जानकारी के अनुसार  उत्तर प्रद्रेश के बुलन्दशहर , सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक वाहन (मैक्स पिकअप) और निजी बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गयी और 27 यात्री घायल हो गए। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस दौरान बुलन्दशहर के जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई। ? उन्होंने कहा कि हादसे में कुल 37 यात्री घायल हुए जिसमें 10 लोगों की असामयिक मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि 27 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

इस मौके पर  सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.