सीएम से मिलकर जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं अधिकारियों आदि ने दी होली की शुभकामना।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम।

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 07 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को  देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड सीएम आवास में होली के अवसर पर  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी द्वारा  होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही इस मौके पर  बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की।

साथ ही उन्होनें  ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.