रंगोत्सव पर्व पर गर्वनर एवं सीएम ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई संदेश !

राज्यपाल /मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं  शुभकामनाएं  दी हैं।

Spread the love

  देहरादून/उत्तराखण्ड: 07 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को होली पर्व (रंगोत्सव ) के अवसर पर    राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आये।

उन्होंने कहा है की इस अवसर पर हम घृणा, अहंकार एवं बुराइयों का त्याग कर सामाजिक सद्भाव तथा नवीन उत्साह व उमंग से होली का स्वागत करें। हम आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित कर सुरक्षित प्रकार से होली मनाएं।

वही इसी के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हम सबके जीवन में और अधिक सुख-समृद्धि-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो इसकी उन्होंने बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल से कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.