संविधान की आत्मा पर प्रहार करने वाले संविधान हत्या दिवस मनाएंगे : प्रियंका

Spread the love

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2024 । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है कि संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार करने वाले लोग संविधान हत्या दिवस मनाएंगे।
केंद्र ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी दिन 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस 25 जून को मनाया जाना ‘‘हमें याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था।’’
प्रियंका ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.