आगामी विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के संबंध में बैठक ! ACS

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 01 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को   सचिवालय में अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार  श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा माननीय राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों  को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

वही इस मौके पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। वही इस बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.