29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा “विशेष लोक अदालत” का आयोजन

Spread the love

उत्तराखंड: 29 मई 2024, देहरादून।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती सीमा हुँमराकोटी द्वारा जानकारी दी गई कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक “विशेष लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, चैक बॉउन्स मामले, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, पारीवारिक संबंधों पर आधारित नामले, शैक्षणिक व सेवा संबंधी मामले, सिविल वाद व अन्य कई प्रकृति के वादों का सुलह / राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिन वादकारियों के वाद माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित है तथा जो अपने वादों का आपसी सुलह/राजीनामे के आधार पर निस्तारण कराना चाहते हैं, वे 28 जुलाई 2024 तक अपने वादों को आवश्यक रूप से माननीय उच्चतम न्यायालय में सूचीबद्ध करवा ले। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वादकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.