पंचप्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना

Spread the love

उत्तराखंड: 24 मई 2024, देहरादून। पंचप्यारों की अगुवाई में निशान एवं पूर्ण पुलिस सुरक्षा के साथ सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए हुआ रवाना
आज गुरुद्वारा श्री गोविन्दघाट से कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं बैण्ड बाजों की धुन के साथ पंचप्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना हो गया है, जिनका आज रात्रि विश्राम घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में होगा, एवं कल प्रातः यह जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना होगा। तदुपरान्त श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.