दून पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में अवैध तस्करी पकड़ी!

Spread the love

उत्तराखंड:30 अप्रैल 2024, मंगलवार को राजधानी स्थित कोतवाली गढ़ी कैण्ट, देहरादून क्षेत्र में प्राप्त जानकारी में अभियुक्त द्वारा अपनी प्राइवेट एम्बुलेंस को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगाया गया था।

दून अस्पताल में, मरीजों को लाने की आड में कर रहा था अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर 29-04-24 की रात्रि में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा भत्ता ग्राउंड बिंदाल के पास एक एम्बुलेंस वाहन सख्या: यू0के0-07-एयू-2046 को संदिग्धता के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो एंबुलेंस चालक रवि पुत्र जगदीश सिंह निवासी शास्त्री नगर सीमाद्वार थाना बसंत विहार के पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरूद्ध धारा: 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

साथ ही पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी प्राइेवट एम्बुलेंस को पिछले तीन-चार माह से कान्ट्रैक्ट बेस पर दून अस्पताल में लगाया है, वह स्वंय उक्त एम्बुलेंस को चलाता है तथा मरीजों को ले जाने की आड में उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से मादक पदार्थाे की तस्करी करता है, आज भी वह उक्त स्मैक को सपेरा बस्ती क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे वह अलग- अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को बेचने की फिराक में था।

*नाम पता अभियुक्त: –रवि पुत्र श्री जगदीश सिंह निवासी शास्त्री नगर सीमाद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादूनउम्र-25 वर्ष। 

वहीं जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से नशा तस्करों द्वारा आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आड में मादक पदार्थों की तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके समबन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे वाहनों की भी नियमित रूप से चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.