बलूनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, उमड़ा जनसैलाब।

Spread the love

उत्तराखंड: 26 मार्च 2024 , मंगलवार को लोकसभा चुनाव में आज़ पौड़ी गढ़वाल स्थित कलेक्ट्रेट में लोकसभा से सांसद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन को लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर से कलेक्ट्रेट तक रोड शो का हुआ।

और

वहीं इस रैली के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, निवर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आयोजित रोड शो में शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शहर के रामलीला ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया गया। इसी के साथ जनसभा में भारी संख्या में जहां कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही तो वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित किया।

Comments are closed.