भाजपा दिग्गज नेताओं के साथ श्रीमती शाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Spread the love

उत्तराखंड:  26 मार्च 2024 को देहरादून  कलेक्ट्रेट में आज टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के द्वारा विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं इसी के साथ आज मंगलवार को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में विभिन्न राजनीतिक दालों ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

वहीं,देहरादून राजधानी में 26 मार्च 2024 मंगलवार को लोकसभा की तीन सीटों के उम्मीदवार जिसमें टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा की माला राजलक्ष्मी एवं भाजपा के अनिल बलूनी पौड़ी से एवं कांग्रेस प्रत्याशी टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से जोत सिंह गुनसोला ने आज देहरादून कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर देहरादून में मंगलवार को नामांकन कार्यक्रम में महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सहभाग किया।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने टिहरी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को नामांकन की शुभकामनाओं के साथ जीत की अग्रिम बधाई  दी।

कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का उत्साह और टिहरी लोकसभा के सभी जनपदों एवं विधानसभा के द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का इस नामांकन रैली में समागम रहा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल ,उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ,टिहरी लोकसभा का प्रभारी विनय रोहिल्ला, सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, लोकसभा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सह मीडिया प्रभारी मानिक निधि शर्मा , संयोजक रमेश चौहान, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, उत्तरकाशी अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ,महानगर ग्रामीण अध्यक्ष मीता सिंह,  देहरादून निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा , राजपुर विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा,  कैंट विधायक सविता कपूर , सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ,टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सभी ने टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को नामांकन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नामांकन में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संतोष सेमवाल संध्या थापा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल मंत्री संदीप मुखर्जी देवेंद्र पाल मोटी संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षर जैन  सभी जनपदों के मोर्चा के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.