कोश्यारी को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म है !

मुख्यमंत्री धामी ने  पूर्व राज्यपाल  कोश्यारी से भेंट की!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 21-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से  मिली ताजा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने भगत सिंह कोश्यारी डिफेंस कालोनी स्थित आवास पहुंचे,वही इस दौरान   पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने  पूर्व राज्यपाल  कोश्यारी के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की।

वही जिसमें बता दे कि  महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद उत्तराखंड लौटे भगत सिंह कोश्यारी ने राजनीति से दूर रहकर प्रदेश के विकास में सक्रिय सहयोग करने की बात कही।अब वे उत्तराखंड में रहकर शिक्षा, उद्यान, कृषि आदि के विकास में सक्रिय सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना संजोया है।  वही जिसमें कोश्यारी ने अभी तक राजनीतिक सक्रियता को लेकर पत्ते नहीं खोले। उनके देहरादून पहुंचने के बाद से उत्तराखण्ड भारतीय जनता  पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.