सीएम पर की पुष्प वर्षा,अपार जन सैलाब उमड़ा। 

Spread the love

 

उत्तराखंड:13 मार्च 2024, गढ़वाल गोपेश्वर, जनपद चमोली में बुधवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, अपने एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.