लूट की घटना का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा।

Spread the love

 

उत्तराखंड: 6 मार्च 2024 बुधवार को देहरादून स्थित थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत  05-03-24 को वादी आदित्य गैरोला द्वारा सूचना दी की दो व्यक्ति द्वारा गणेश विहार कुकरेजा कुंज के पास से वादी से मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए थे जिसमे वादी का आधार कार्ड व 700 /- रु थे, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 का अभियोग पंजिकृत किया गया।

 

इस दौरान लूट की घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुराग रसी/ पता रसी व सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुये अभियुक्तो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा आज दिनांक 06-03-24 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ़्तार किया गया, अभियुक्तो के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल व पर्स बरामद किया गया।

 

मौके पर गिरफ्तार दोनो अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, चोरी तथा मारपीट की घटनाओ में जेल जा चुके है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-1- मो0 जावेद उर्फ सोनू पुत्र इरफान निवासी अजबपुर कला मस्जिद वाली गली थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र-24 वर्ष।

2- शौकीन पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी अजबपुर कल मस्जिद वाली गली, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र – 20 वर्ष

*आपराधिक इतिहास :-मो0जावेद उर्फ सोनू*

1- मु0अ0सं0-193/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

2- मु0अ0सं0-294/22 धारा 380 /411 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

3- मु0अ0सं0-249/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

4- मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

 

*शौकिन पुत्र रफिक*1- मु0अ0सं0-249/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून 

2- मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.