41 परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता : मकवाना

Spread the love

उत्तराखण्ड : 31 मई 2025 ,देहरादून। नई टिहरी के मोलधार क्षेत्र वाल्मिकी बस्ती में 26-27 की देर रात्रि पानी के तेज बहाव के रूप में आई आपदा में कई मकानों में पानी घुस जाने से बहुत ज्यादा हानि हुई है है। आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने नई टिहरी के क्षेत्रीय सभासद विनीत उनियाल, तहसीलदार मोहम्मद शादाब, नगर पालिका टिहरी के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक घर का बारीकी से निरीक्षण किया एवं पीड़ित परिवार के प्रत्येक सदस्यों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी। प्रभावित परिवारों की बहुत अधिक आर्थिक हानि हुई है। निरीक्षण में सामने आया कि करीब 41 परिवारों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। मौके पर ही टिहरी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक किशोर उपाध्याय से दूरभाष पर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं आवश्यक मदद दिलाने का अनुरोध किया। विधायक श्री उपाध्याय ने भरपूर मदद का भरोसा दिया। एसडीएम संदीप कुमार को पीड़ितों के नुकसान के अनुसार सूची बनवाकर उचित आर्थिक सहायता दिलवाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (टिहरी) को कल ही प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाकर आवश्यक जांच एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। दोनों आधिकारियों ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। तहसीलदार को पुनः जांच कर पीड़ित परिवारों की सूची बनाने के निर्देश दिए। ईओ संजय कुमार को भी प्रभावित घरों की पुनः साफ सफाई एवं भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो एवं पानी व मलबे की निकासी के उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। तत्पश्चात मोलधार (बारात घर) जाकर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन वाल्मीकि, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम टांक, प्रदेश महामंत्री चमन लाल, गढ़वाल मंडल प्रभारी रिंकू राम, चौधरी राजेंद्र कठेरिया की आरतीसेल्वन, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती सेलवान, मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ समाज सेवी दीपक पंवार, नंदू वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पारस, सुशील कुमार एवं सुधीर कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.