शिविर में 245 लोगों की जांच, निःशुल्क दवाओं का वितरण
उत्तराखंड: 23 Dec.2025, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित विकासनगर ब्लॉक की न्याय पंचायत सभावाला में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में मा0 विधायक सहदेव पुंडीर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।