दून में मेयर समेत 100 पार्षदों ने शपथ ग्रहण की!

Spread the love
उत्तराखण्डः 07 फरवरी . 2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज उत्तराखंड में  सभी नगर निगमों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। इस दौरान देहरादून नगर निगम परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।  वही इस   देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर के साथ 100 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. नगर निगम प्रांगण, देहरादून में मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।
इस अवसर पर देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को श्री सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई।
वही इस मौके पर  उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री विनय रोहेला, श्री विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बंसल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.