इस साल संवत के राजा और मंत्री कौन हैं? क्या आम क्या खास सब के सब बदहाल रहेंगे।!

ग्रहों की चाल से प्राकृतिक आपदाओं का योग पूरे वर्ष भर बन रहा है!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 21-MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को कुछ लोग अपना नूतन वर्ष भूल गए हैं और अंग्रेजो का नववर्ष मनाने लगे हैं। प्यारे हिंदुराष्ट वासियों कल २२ मार्च २०२३ को भारतीय सनातन नववर्ष आ चुका है। प्यारे भाइयों एवम बहनों सभी तक इसे अवश्य साझा करें ।  मित्रों भारतीय और अंग्रेजी नववर्ष का अंतर जानकर आप सब भी हैरान रह जाएंगे। हिंदू परंपरा के अनुसार वर्ष 2023 -24 में पिंगल नाम का संवत्सर रहेगा।   इस साल संवत के राजा बुध होंगे,और सम्वत्सर 2079  के राजा शनि और मंत्री बृहस्पति हैं।

देहरादून स्थित पं0 नितेश बड़ौई के अनुसार   बुध के प्रभाव से एक चीज जो मुख्य रुप से देखने को मिल सकती है वह है।  वही इस बुद्धवार , 22 मार्च 2023 से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 शुरू होगा। सनद रहे कि इस योग-संयोग ने 2022 में विचित्र प्रकार के कष्टों का सृजन किया। धनेश शनि के कारण मार्च 2023 तक धन की भारी कमी महसूस होगी। महंगाई से लोग बेहाल रहेंगे । क्या आम क्या खास सब के सब बदहाल रहेंगे। कारोबारी भी धन की कमी से उलझे रहेंगे।

वही इस  मंगल के कारण तिलहन के भाव में लगी आग मार्च तक सुलगती रहेगी। रसीले खाद्य पदार्थों की कीमतें भी आसमान चूमेगी। शुक्र से रसीले पदार्थों की प्रचुरता होगी। वही  लोगों के भीतर उत्साह ओर क्रोध देखने को मिल सकता है।  इस समय पर दुर्घटनाओं के प्रभाव से शुभ जन मानस के साथ प्रकृति भी प्रभावित हो सकती है।  मंगल के प्रभाव के कारण चीजों में उछाल भी देखने को मिल सकता है।  इस समय पर प्रकृति में बदलाव भी देखने को मिलेगा।  साथ ही भारी वर्षा और चक्रवात की स्थिति हो सकती है. अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है।  पशुओें की कमी या पशुओं की हानि हो सकती है। साथ ही  शासन के प्रति आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी देखने को मिल सकता है।

 वही इसी के साथ पं0 नितेश बड़ौई के अनुसार  खेती-बाड़ी में हानि व मोटर गाड़ी बड़े वाहनों का नाश का योग है मोटर गाड़ियों बस रेल आदि में हादसों में जनहानि के भी योग हैं तथा हादसों में किसी बड़े जाने-माने व्यक्ति के प्राण जा सकते हैं जगह-जगह मानव निर्मित प्राकृतिक आपदाओं के से बड़े पैमाने पर जनहानि व धनहानि होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं । वही आगामी इस 8 अप्रैल 2023 के बाद बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्रों में अधिक समुद्री तूफान देखने को मिल सकते हैं मीन राशि का स्वामी गुरु चंद्रमा की होती है। और जल तत्व राशि है समुद्री क्षेत्रों में बड़े स्तर पर ज्वार भाटा व समुद्री तूफान देखने को मिल सकते हैं।  इस 22 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गुरु और राहु की युति है।  गुरु चांडाल योग बन रहा है पूरे वर्ष भर रहेगा। आकाश में दुर्घटनाएं चोट विषपान व आत्म हत्याओं की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

मानसिक तनाव लोगों में अधिक होगा जिस कारण विषपान व आत्महत्याओं की घटना बढ़ सकती है । आगामी जून के बाद अफगानिस्तान पाकिस्तान के क्षेत्रों में अशांति उपद्रव की स्थिति बन रहे हैं।कई देशों के सामने अचानक संकट उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ स्थानों में व देशों में भयंकर वर्षा के योग हैं। इस वर्ष अग्नि से हादसों के भी योग बन रहे हैं।  किसी देश के बड़े सैनिक गोदाम में आग लग सकती है। उत्तरी अमेरिका के देश दक्षिण अमेरिका के देशों में भयंकर तूफान व प्राकृतिक आपदाओं का योग पूरे वर्ष भर बन रहा है।

वही इस 1आगामी 0 मई 2023 के बाद मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे कर्क मंगल की नीच राशि है रूस और यूक्रेन का युद्ध निर्णायक मोड़ पर होगा । तथा युद्ध की चिंगारी अन्य देशों तक पहुंच सकती है। कूटनीतिक स्तर पर बातचीत नवंबर तक जारी रह सकती है। जुलाई के बाद जापान कोरिया चीन ऑस्ट्रेलिया इंडोनेशिया फिलीपींस अफ्रीकी महाद्वीप में बड़े प्राकृतिक बदलाव व प्राकृतिक आपदाओं का योग बन रहा है। भारत की बात करें तो वर्ष लग्न कुंडली में मेष राशि में शुक्र राहु की युति है जो अनैतिक कार्य बलात्कार व व्यभिचार की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

नवांश में गुरु नीच का केतु के साथ है धर्म का पाखंड और आडंबर अधिक देखने को मिल सकता है वह धार्मिक गतिविधियां अधिक होंगी गुरु का राशि परिवर्तन के साथ धर्म अलगाववाद कट्टरता भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बड़ी समस्या के रूप में उभरे गी । वही  16 नवंबर के बाद भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा में तनाव देखने को मिल सकता है वर्ष के मध्य से अंत तक शनि स्वग्रही रहेंगे। न्यायपालिका में बड़े बदलाव व कुछ चौंकाने वाले नतीजे सुप्रीम कोर्ट व न्यायपालिका की तरफ से देखने को मिल सकते हैं। इस वर्ष स्टॉक मार्केट में रियल स्टेट से जुड़ी कंपनियों को फायदा होगा। महंगाई दर में वृद्धि देखने को मिलेगी वह सोने की कीमतें में कमी देखने को मिल सकती है। 2023: 22 मार्च 2023 से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 शुरू होगा।

पं0 नितेश बड़ौई

Leave A Reply

Your email address will not be published.