यही है ‘छोटी सी दुनिया’ की….नर सेवा नारयाण सेवा: अध्यक्ष राज

देहरादून/उत्तराखण्ड: 08-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को  नर सेवा नारायण सेवा की भावना से छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठन के द्वारा एक असहाय व बीमार लोगों की मदद करता आया है। वही इस चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठन के अध्यक्ष विजय राज जो कि राजकीय दून मेडिकल कालेज देहरादून  में नर सेवा नारयाण सेवा के भाव असहाय लोगो की मदद व उनकी सेवा करते है। वही इस दौरान   विजय राज ने अपने कर्तव्य को फिर से निभाते हुए मनाव सेवा के तहत उनके द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक व्यक्ति जोगिन्दर नाम जो कि असहाय व बिमार को भर्ती कराया गया था।

वही इस असहाय व्यक्ति् का इलाज लगभग एक महीना कराने के बाद जब बीमार जोगिन्दर के स्वस्थ्य मे सुधार होने पर वही इलाज कर रहे दून अस्पताल के डॉक्टर की सलाह के बाद जोगिन्दर को 16/ 11/2022  को छोटी सी दुनिया के माध्यम से अपना घर आश्रम शुक्रताल मुजफ्फरनगर मे आश्रित किया गया। वही राज ने बताया कि यह बीमार व्यक्ति को लगभग तीन महीने अपना घर आश्रम के सेवादारों की सेवा से जोगिन्दर ने पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अपने गांव का पता बताया।

और फिर घर जाने की बात कही इस पर जोगिन्दर को आश्रम के सेवादार मोहित द्वारा जोगिन्दर को आज 8 फरवरी 2023 बुद्धवार को उनके घर उत्तर प्रदेश के शामली उन गांव में परिजनों के सुपुर्द किया गया।  वही इस व्यक्ति को सकुश उनके परिजनो से मिला कर सभी ने छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठन राजकीय दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय व अपना घर आश्रम शुक्रताल का आभार व्यक्त करता है। बताद कि यह है नर सेवा नारायण सेवा।

वही दुसरी ओर कुछ दिन पहले का मामला है लेकिन नर सेवा नरायाण से का भाव यह भी देखने को मिलां। बता दे कि विगत 02फरवरी 2023 को एक मरीज संजय लिंगवाल निवासी अपर राजीव नगर देहरादून जिन्हें पैरालाइज ;लकुवा होने के कारण चलने मे असर्मथ हैं। जिनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठन की ओर से एक व्हीलचेयर भेंट की गई। इस दौरान संगठन की ओर से विजय राज ने बताया कि संजय लिंगवाल के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करता है। और आगे भी उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.