देहरादून से लोकसभा सांसद ने बजट 2023–24 की गिनाई खूबियां ।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 05-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को  देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री/लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद  देहरादून पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के सभी नेताओ ने उनका जोर दार स्वागत किया। वही इस दौरान बजट 2023.24 पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान  पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए बताई केंद्रीय बजट 2023–2024 की खूबियां गिनाई। उन्होनें ने कहा उन्होनें ने कहा  कि हाईकमान ने ये योजना बनाई है कि मंत्रियों पूर्व मंत्रियों को देशभर में लोगों को बजट की खूबियां बतानी हैं! ये बजट सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी है!

देश के 150 मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे 3 से 4 नर्सिंग कॉलेज उत्तराखंड को भी मिलेंगे। टैक्सेशन प्रपोजल्स की बात की जाए तो पहले 5 लाख तक टैक्स नहीं लगता था अब ये सीमा बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। 20–21 में 6 करोड़ 97 लाख लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया था। 22–23 में 7 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया था। मोदी की अपील पर लोगों ने ज़्यादा से ज़्यादा टैक्स पे करना शुरू किया।

वही इस दौरान  पूर्व  केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा  कि भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है, भारत की विकास दर क़रीब 7% होने वाली है। वही  देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान् की व्यवस्था की गई है। 220 करोड़ टीके भाजपा ने देशभर में लगाए हैं ये टीका मेक इन इंडिया है। तमाम दिक्कतों के बावजूद भारत में एफडीआई आया। 2014 में दो मोबाईल फैक्ट्रीज थी आज 270 मोबाइल फैक्ट्रीज हैं।

साथ ही उन्होनें ने बताया कि  इस बजट के केंद्र भारत का कृषि विकास है इसके लिए 20 लाख करोड़ का क्रेडिट अब तक सबसे अधिक।

उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान एग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं। उत्तराखंड में सारी समितियों का डीजिटिलिकरण हो गया है। मत्स्य पालन यानी ब्लू इकॉनोमी को 6000 करोड़। मोटा अनाज यानि श्री अन्न योजना के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है।

इस दौरान  पूर्व  केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा   देश की महिलाओं के लिए विशेष चिंता की गई है। इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़। रेलवे के लिए 2 लाख 40 हज़ार करोड़ जिसमे से 5004 करोड़ अकेले उत्तराखंड के लिए है। 26 जनवरी पर कर्तव्य पथ की परेड में सेना के हर टुकड़ी की अगुवाई देश की बेटियां कर रहीं थीं ये बड़े गौरव का विषयहै। बजट में नौजवानों के लिए 30 स्किल इंडिया डिजिटल सेंटर खुलेंगे जिससे अगले 3 सालों में 47 लाख युवाओं को स्टाईफन मिलेगा।

वही इसी के साथ देश के 150 मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे 3 से 4 नर्सिंग कॉलेज उत्तराखंड को भी मिलेंगे। टैक्सेशन प्रपोजल्स की बात की जाए तो पहले 5 लाख तक टैक्स नहीं लगता था अब ये सीमा बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। 20–21 में 6 करोड़ 97 लाख लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया था। 22–23 में 7 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया था। मोदी की अपील पर लोगों ने ज़्यादा से ज़्यादा टैक्स पे करना शुरू किया।

वही इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री डा0 धनसिंह रावत, मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश उत्तराखण्ड अध्यक्ष , विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि कई भाजपा के विरिष्ठ नेतागण एवं कार्याकरता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.