राज्यपाल एवं सीएम ने बाधाई के साथ दिया संदेश !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 29-MARCH.. 2023, खबर… राजभवन  से बुद्धवार को   रामनवमी पर के पावन पर्व की  राज्यपाल उत्तराखण्ड  (लेफ्टिनेंट जनरल) गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा की “मर्यादा पुरुषोत्तम” भगवान श्रीराम का जीवन हमें उनके महान आदर्शों तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

वही इस  रामनवमी के  शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करूणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों और आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की इस पावन दिवस पर हम एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और समरसता पूर्ण समाज का निर्माण करने की प्रतिबद्धता करें। राज्यपाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है।

वही इसी के साथ बुद्धवार को रामनवमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।

वही इस मौके पर सीएम  ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि  की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.