इस वर्ष की चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं व्यवस्थाओं के आवश्यक निर्देश! आयुक्त

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से गुरूवार को स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम सभागार ऋषिकेश में  चारधामो के कपाट खुलने की शुभ घड़ी नजदीक आ रही है जिसको लेकर यात्रा की तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त गढवाल मण्डल उत्तराखण्ड सरकार सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर  बैठक लेते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने गत बैठक में चारधाम यात्रा को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में विभाग वार कार्य प्रगति की  जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को  चारधाम  यात्रा से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।  इस दौरान पर्यटन विभाग द्वारा दर्शन टोकन व्यवस्था का अवलोकन कराया गया।

ज्ञातब्य है कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट  22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 एवं श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल 2023 को खुलेंगे। बताया गया कि श्री हेमकुंट साहिब के 20 मई 2023   खुलेंगे।

 

वही इस मौके पर आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा के महत्व को समझते हुए संगठित समन्वयित होकर  टीम भावना से कार्य करें। कहा कि विगत वर्ष की चारधाम यात्रा का अनुभव सकारात्मक रहा है इस यात्रा वर्ष अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की पूरी संभावना है। उत्तराखण्ड देवभूमि में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को धामों के दर्शन हों इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले यात्रावर्ष में रिकार्ड 46 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे इस यात्रा वर्ष में इससे भी अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है तीर्थयात्रियों की यात्रा सरल सुगम रहे इसलिए यात्रा को रेगुलेट किया जाना जरूरी है, इसके लिए  यात्रियों के आनलाइन/आफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था को लागू किया गया है।

साथ ही जिलाधिकारियों को बदरीनाथ, केदारनाथ तथा गंगोत्री, यमुनोत्री  में आवास व्यवस्था,यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण, पैदल मार्ग सुरक्षात्मक उपाय,  सचिव आपदा प्रबंधन के निर्देशानुसार आपदा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक उपाय तथा तैयारियां, चारों धामों हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं,  केदारनाथ मार्ग पर साफ सफाई, घोड़े खच्चरों का पंजीकरण,  स्वास्थ्य परीक्षण, शैल्टर, पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में कानून व्यवस्था चाक-चैबंद रखने, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सकों की तैनाती,जीवन रक्षक दवाइयों, उपकरण, आक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस, एअर एंबुलेंस की ब्यवस्था, केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कार्डियोलॉजिस्ट तैनाती,यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश  ट्रांजिट केंप में  6 बेड यात्री चिकित्सालय में जल्द स्टाफ की आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त गढवाल मण्डल ने यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों के साथ ही समस्त सभी विभागों आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही धाम में पंहुचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दर्शन कराया जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, के साथ ही मूलभूत व्यवस्थाओं बनाने के साथ ही पेयजल, शौचालय, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवा, दवाई स्टाॅक, खाद्य भण्डारण आदि व्यवस्थाएं पूर्व में ही जांच लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोनिवि, एनएचआई, बीआरओ को 15 अपै्रल 2023 तक पूर्ण किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में यात्रारूट पर कई स्थानों कार्य पूर्ण न होने की दशा में नाराजगी व्यक्त करते हुए यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा बीआरओ को धरासू बैण्ड के पास यात्रा आवागमन में कठिनाई न हो इसके लिए सड़क सुव्यवस्थित बनाने, सीरोबगड़ में यात्रा का वैकल्पिक रूट को सुव्यवस्थित बनाने तथा डामटा रूट को ठीक किये जाने के निर्देश दिए।

                                                                                                                                                                                                                                                                  उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को यात्रा स्थल एवं यात्रा पड़ावों पर भीड़ नियंत्रण के साथ ही बेहतर यातायात प्रबन्धन तथा आपदा के दृष्टिगत कन्ट्रोलरूम के साथ ही आपदा के लिहाज से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्र में मशीन, उपकरण आदि व्यवस्थाएं पूर्व में स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होनें निर्देश दिए कि पैदल मार्ग पर घोड़ा खच्चर को रोटेशनवार चलाया जाए घोड़ा एवं खच्चरों का यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही प्रत्येक का पंजीकरण एवं  नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवायें। उन्होंनें यात्रा मार्ग एवं धाम पर पशु चिकित्सक तैनात रखने के निर्देश दिए।

वही इस दौरान उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद  ने यात्री पंजीकरण प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि अभी तक चारों धामों में  साढ़े 13 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवा दिया है। तथा चारों धामों में पर्यटन मित्रों की तैनाती की जा रही है। दर्शन टोकन प्रक्रिया तथा यात्री रजिस्ट्रेशन तथा वैरिफिकेशन की जानकारी दी।

पंजीकरण संस्था इथिक्स इंफोटेक ने बताया कि ऋषिकेश, हरिद्वार तथा धामों में वैरिफिकेशन काउंटर बनाये गये है जबकि यात्री रजिस्ट्रेशन वेबसाइट, फोन, वाटसप नंबर से किये जा रहे है। आयुक्त ने निर्देश दिये कि सभी वेरिफिकेशन काउंटर, नेट कनैक्टिविटी, वाई-फाई, मैन पावर, स्केनरों की संख्या, तथा अन्य संशाधन बढाये जाये।

वही इस  बैठक के पश्चात गढवाल आयुक्त श्री सुशील कुमार एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका व  संबंधित अधिकारी  ने ऋषिकेश में नव निर्मित रजिस्ट्रेशन काउंटर तथा ट्रांजिट केंप का निरीक्षण किया तथा ब्रिडकुल को तीन दिन की समय सीमा में ट्रांजिट केंप में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस के आला अधिकारी एवं शासन स्तर के सभी उच्च अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.