खुशखबरी: इस बारअब चारों धाम की यात्रा ओर सुगम होगी ! …जाने कपाटो की तिथि!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 05-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से    उत्तराखण्ड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार ओर सुगम  होने वाली हैं।वही चारधाम यात्रा 2023 का शंखनाद हो चुका है।  वही जिसमें प्राप्त जानकारी के मुताबिक  माह अप्रैल 2023  में शुरू होने वाली   उत्तराखण्ड में  चारधाम यात्रा को लेकर बैठक में यह फैसला किया गया है। अब चारों धाम की यात्रा 9 दिन3 धाम की 7 दिन2 धाम की 5 दिन करने पर सहमति बनी है। वही जिसमें से  एक धाम की यात्रा पहले की तरह 3  दिन में संपन्न होगी।

 वही इस दौरान   उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं/ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस बार अप्रैल 2023  में  चारधाम यात्रा के दौरान बसों का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही चारधाम की यात्रा नौ दिन में संपन्न होगी।

वही इसी के साथ  चारोंधामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो गई हैं। गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खुलेंगे।

वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल  2023 को खुलेंगे। इसके अलावा बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7.00am बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे। इस तरह इस बार 22 अप्रैल  2023 से चारोंधामों के दर्शन के लिए तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच जाएंगे।  इस बीच चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  उत्तराखण्ड सरकार ने फिलहाल यात्रा के लिए संचालित बसों का किराया बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं बनी है।  इतना ही नहींअभी तक धामों की यात्रा के हिसाब से तय बसों की लौट-फेर की समय-सीमा भी कम की जाएगी।और तय हुआ कि सरकार की ओर से तय किराये के अनुसार ही बसों का संचालन होगा।इसमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार व कोटद्वार समेत गढ़वाल मंडल की सभी परिवहन कंपनियां और निजी बस संचालक शामिल होंगे।

 वही इसके अलावा चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की व्यवस्था के अंतर्गत संचालित होगी। बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। गंगोत्री प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। वहीं,  प्रत्येक वर्ष मई से अक्टूबर के महीनो के बीच पतित पावनी गंगा मैया के दर्शन करने के लिए लाखो श्रद्धालु तीर्थयात्री यहां आते हैं। वहीं, यमुनोत्री की ही तरह गंगोत्री का पतित पावन मंदिर भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलता है और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद होते हैं।

आपको बता दे कि  इसी माह की    7 फरवरी  2023 को नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार ऋषिकेश में  चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर वृहत्त उच्चस्तरीय बैठक 7 फरवरी को शायं 3.00pm बजे से नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.