होली पर पानी या रंग की धार आप पर आकर गिरे…तो गुस्सा न हों, बल्कि खुद को भाग्यशाली समझें !

अपने व्यक्तित्व की पिचकारी से सब पर स्नेह और भाईचारे का पक्का रंग फैला दो..! होली की शुभकामनाये!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 07 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को होली के महापर्व पर देश वासियों एवं सुद्धि पाठको, महानुभावो, जनप्रतिनिधियों आदि आप सभी को होली के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाए…,  परमपिता परमेश्वर , बाबा महाँकाल आपको ओर आपके परिवार को ख़ुश ,स्वस्थ और प्रगतिशील रखे !….इस अवसर पर हम घृणा, अहंकार एवं बुराइयों का त्याग कर सामाजिक सद्भाव तथा नवीन उत्साह व उमंग से होली का स्वागत करें। हम आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित कर सुरक्षित प्रकार से होली मनाएं। …..संपादक

यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, अपने व्यक्तित्व की पिचकारी से सब पर स्नेह और भाईचारे का पक्का रंग फैला दो। होली का स्लोगन यही कहता है बुरा न मानो होली है। तो बस कभी किसी का बुरा न मानकर, सबसे जुड़कर रहो। चाहे सोशल मीडिया के माध्य्म से ही उन लोगों को जरूर गुलाल लगाओ, स्नेह का टीका करो, विश करो जिनसे रिश्ता कट है या जिनसे नहीं बनती या जिनके लिये गलत विचार आते हैं। पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली, आपसे आपकी इच्छाएं बोली, खुशियों से भरे आपकी झोली, मुबारक हो, आपको रंग-बिरंगी होली। होली का त्यौहार भारत और विदेशों में रहने वाले भारतियों द्वारा 8 मार्च, बुधवार, 2023 को पूरे उत्साह के साथ मनाया जायेगा।

वही इस अवसर पर हो सकता है अगले दो चार दिन आप कहीं रास्ते में जा रहे हों… और अचानक से  सनसनाता हुआ पानी या रंग की धार आप पर आकर गिरे…. तो गुस्सा न हों, न उन बच्चों को डांटे… बल्कि खुद को भाग्यशाली समझें…कि आपको उन नादान हाथों ने चुना है, जो हमारी संस्कृति को जिन्दा रखे हुए हैं… जो उत्सव को जिन्दा रखे हुए हैं… !
ऐसे कम ही नासमझ मिलेंगे…वैसे भी सारे समझदार बच्चे  विडियोगेम, डोरेमोन और एंड्रॉइड के अंदर घुसे होंगे.. !
तो कृपया इन्हें हतोत्साहित न करें…बल्कि यदि आप उन्हें छुपा देख लें तो जानबूझ कर वही से निकलें.. आपकी  शर्ट ज़रूर ख़राब हो सकती है, पर जब उनकी इस शरारत का जबाब आप मुस्कुराहट से देंगे तो उनकी खुशी आपको  खुशी ही लौटाएगी, और…!
होली ज़िन्दा रहेगी…, रंग ज़िन्दा रहेंगे…उत्सव ज़िन्दा रहेगा…. बचपन ज़िन्दा रहेगा….  रंगारंग पर्व होली की शुभकामनाये।
देशभर में होली की धूम है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार होलिका दहन आज (7 मार्च) को होगा. जबकि रंग बिरंगी होली का महापर्व 8 मार्च  2023 को मनाया जाएगा!। होली का त्योहार जश्न का त्योहार होता है इसलिए इस दिन विशेषरुप से खान-पान और नृत्य गायन किया जाता है।  लोगों के जीवन को रंगीन बनाने के कारण इसे आमतौर पर ‘रंग महोत्सव’ कहा गया है। यह लोगो के बीच एकता और प्यार लाता है।
इसे “प्यार का त्यौहार” भी कहा जाता है।
यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्यौहार है, जो प्राचीन समय से पुरानी पीढियों द्वारा मनाया जाता रहा है और प्रत्येक वर्ष नयी पीढी द्वारा इसका अनुकरण किया जा रहा है। होली का त्योहार भारत का एक राष्ट्रीय अवकाश है और होली का त्योहार हर वर्ग-हर उम्र के लोग, अमीर गरीब सब मनाते हैं यह किसी के भी बीच फर्क नहीं करता है। यहां  हर एक का रंगों के एकसाथ स्वागत किया जाता है।
इस दिन युवा हो या बुजुर्ग, किसी को भी नहीं बख्शा जाता है, ऊपर से लेकर पैर तक हर जगह रंग दिया जाता है।
प्रेम व भाईचारे के प्रतीक हमारे सांस्कृतिक महापर्व होली के पावन पर्व पर आपको एवं आपके सम्पूर्ण परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ*
*रंगो का यह त्यौहार आपके जीवन में ख़ुशियों के सारे रंग लेकर आए !                 * Editer in chif-uttarakhanddwaar.in

Leave A Reply

Your email address will not be published.