कैबिनेट मेंत्री ने सेना के जवानों के साथ खेली होली !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 08 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को  रंगो के पर्व होली के शुभअवसर पर उत्तराखण्ड सरकार  के कृषि एवम् कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट,देहरादून, में सेना के जवानों के साथ होली मनाई।

उन्होंने कहा कि होली के रंगो की तरह हम सबके जीवन में ख़ुशिया आये। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। वही, अपने शासकीय आवास में होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये बीजेपी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता, शुभचिंतकों एवं परिजनों के संग हर्षोल्लास से मनाया।

आज वही इस मौके पर   दोपहर में देहरादून स्थित  बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुँचे मंत्री जोशी ने होली के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। मंत्री ने सभी को गुलाल का टीका लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। उसके बाद होली के गीत में सभी ने ठुमके लगाये।

इस अवसर पर निर्मला जोशी, नेहा जोशी, मयंक जोशी, अनुज रोहिला, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, वंश शर्मा, रोहित सनवाल, आकाश बाली, करुण दत्ता, कुलदीप शर्मा, राजेश राजोरिया, सुभाष भट्ट, मूरत राम शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.