कैबिनेट मंत्री चंदन दास अब नहीं रहे, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित !

कैबिनेट मंत्री निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, राज्यपाल/सीएम ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को  उत्तराखण्ड सरकार में  कैबिनेट मंत्री  चंदन राम दास के निधन पर मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने   गहरा दुःख व्यक्त किया है।  वह काफी समय से बीमार थे।  चंदन राम  काफी समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था।  वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड  में भर्ती थे। चंदन राम के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।   

वही इस दौरान सीएम  ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी   चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। बता दें कि मंत्री राम दास साल 2007 से लगातार बीजीपी के विधायक रहे हैं। अपने राजनीतिक करियर में वह चार बार बीजेपी से विधायक चुने गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में राम दास पहली बार मंत्री बनाए गए थे।  अपने  कैबिनेट मंत्री पद के दौरान उन्होंने प्रदेश के लिए कई जन कल्याण काम भी किए।  इस दौरान  मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने तीन दिन के शोक रहेगा।

वही इस दौरान  उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया कि अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के कार्यालय उस जिले में बंद रहेंगे जहां यह होगाबुधवार को बागेश्वर जिले के कार्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है

उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।   साथ ही  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

वही इसी के  साथ ही उत्तराखण्ड  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री  चंदन राम दास  के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंदन राम दास एक लोकप्रिय एवं मृदुभाषी जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक थे। उनका निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों की प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.